रोमांचक मुकाबले में जीता गुजरात, मुंबई को DLS से तीन विकेट से हराया; गिल ने बनाए 43 रन

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें गुजरात को डीएलएस नियम से 3 विकेट से जीत मिली। गुजरात की पारी के दौरान दो बार बारिश आई। पहले 14वें ओवर के बाद आई तो गुजरात का स्कोर 2 विकेट पर 107 रन था। डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार टीम आगे थे। इसके बाद 18वें ओवर खत्म होते ही बारिश की वजह से मैच रुका। इस बार टीम 5 रनों से पीछे थी
इसके बाद मैच फिर शुरू हुआ। गुजरात को एक ओवर में 15 रन बनाने का लक्ष्य मिला। गुजरात ने आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया। इस जीत ने गुजरात को टेबल में टॉप पर सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद में 35 रन की पारी खेली जिससे वह मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। कोर्बिन बॉश (22 गेंद में 27 रन) ने आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ दो छक्के जड़कर टीम को 150 रन तक पहुंचाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने दो जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट लिये। राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च कर लय में वापसी के संकेत दिये। दिया है।
सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंद में 35 रन की पारी खेली जिससे वह मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये। कोर्बिन बॉश (22 गेंद में 27 रन) ने आखिरी ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा के खिलाफ दो छक्के जड़कर टीम को 150 रन तक पहुंचाया। गुजरात के लिए साई किशोर ने दो जबकि मोहम्मद सिराज, अरशद खान, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और गेराल्ड कोएत्जी ने एक-एक विकेट लिये। राशिद ने चार ओवर में सिर्फ 21 रन खर्च कर लय में वापसी के संकेत दिये।



