छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ मेडिकल कॉलेज डिमरापाल हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक पहुंचे बाढ़ प्रभावितों के बीच


राहत सामग्रियों का किया वितरण ,स्वास्थ्य को बेहतर रखने दी समझाइश
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ।छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ मेडिकल कॉलेज डिमरापाल हॉस्पिटल जगदलपुर के तत्वाधान एवं मेकाज के वरिष्ठ चिकित्सकों आई डिपार्टमेंट ,स्टॉफ नर्स,रसोई विभाग, एवं चतुर्थ स्वास्थ्य कर्मचारी संयुक्त रुप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र ग्राम घाट धनौरा या टिकरा धनौरा पहुंचे , जहां उन्होंने नदी किनारे बसे ग्रामवासियों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली ।
पहुंचे चिकित्सकों ने प्रभावितों को बाढ़ के बाद बीमारी फैलने से उससे अपने और परिवार को बचाने और स्वास्थ्य खराब होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र जाकर इलाज करवाने की समझाइस देते हुए उन्हें जागरूक किया गया। इस मौके पर मेडिकल टीम के द्वारा दिया गया राहत सामग्री राशन, कपड़े, कंबल, कापी पेंसिल राहत सामग्री का वितरण किया गया। इन कार्यों में सहयोगी आई डिपार्टमेंट के डॉ. श्री राकेश शोरी
डॉ छाया शोरी
डॉ मनीष बंसल
डॉ खुशबू देवांगन
डॉ विशाल आडवानी
डॉ अंजना चंद्राकर
डॉ विनीत कौशिक
डॉ श्रुति कवंर
डॉ प्रियदर्शिनी सोमावर
डॉ सतीश बघेल
डॉ प्रियंका सिंह
स्टॉफ नर्सगायत्री टांडी
मनीषा, रजनी, मेनिका सोमिया, शुभम,आशीष गरारा
रसोई विभाग – श्री राजेश कुलदीप
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह, संभागीय अध्यक्ष दयानंद पटेल,
भीखम साहू- मेकाज अध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी डिमरापाल
गुजराल शार्दूल प्रांतीय संयोजक चतुर्थ श्रेणी
निर्मला ठाकुर- जिला संयोजक चतुर्थ श्रेणी, जयप्रकाश विश्कर्मा जिला सचिव, सिद्धार्थ तिवारी, अजय राणा, मूलचंद सेठिया, सन्नी नाग पुरुषोत्तम सेठिया मेकाज हॉस्पिटल स्टॉफ का सहयोग रहा ।



