जल जंगल जमीन के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी महान स्वतंत्रता सेनानी के साथ मुंडा जनजाति के लोकनायक – भरत कश्यप*


जनजातीय गौरव दिवस पर युवा गढ़िया सरपंच भरत कश्यप गढ़िया आईटीआई संस्था केंद्र पहुंचे
कहा -धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के महान आदर्शों को हम आत्मसात करें जल जंगल जमीन की महत्ता को समझें
*जगदलपुर/लोहण्डीगुडा:-जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में युवा सरपंच भरत कश्यप ग्राम गढ़िया आईटीआई संस्था केंद्र पहुंचे , जहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर भरत कश्यप ने उपस्थित समूह को संबोधित करते हुएकहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी महान स्वतंत्रता संग्रामी के साथ मुंडा जनजाति के लोकनायक रहे, वह हमेशा हमारे साथ हमारी नई पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन करते हुए गौरव दिवस पर कहा कि वे आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के साथ मुंडा जनजाति के लोकनायक थे। जल जंगल जमीन के लिए संघर्ष करने वाले उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को कोई नहीं भूल पाएगा वे एक गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा और संघर्ष लिए गौरवशाली इतिहास और बलिदान के हिस्सा रहेंगे। गौरव दिवस के माध्यम से जनजाति समाज के गौरव गाथा लोगों तक पहुंच रहा है। भरत ने आगे कहा कि-हम सबको मिलकर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्श को जीवन में उतारते हुए जल जंगल जमीन की महत्ता और उसके प्रति अपने कर्तव्य को लेकर सचेत रहना चाहिए। इस दौरान गौ सेवा आयोग अध्यक्ष अजय बघेल, ITI प्रिंसिपल दिग्विजय साहू, निरंजन बघेल सहित अन्य उपस्थित थे*


