हज-2027 के लिये चयनित हज यात्री, दूसरी किश्त 30 नव. तक जमा करें – मिर्ज़ा एजाज़ बेग

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले चयनित हज यात्रियों के लिये हज यात्रा 2027 की दूसरी किश्त जमा करने हेतु अंतिम तिथि का निर्धारण हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा किया गया है। दूसरी किश्त अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक जमा की जावेगी। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 18 से प्राप्त सूचना के अनुसार, हज 2027 हेतु चयनित समस्त हज यात्रियों द्वारा यात्रा की दूसरी किश्त राशि रु. 1,25,000/- प्रति यात्री, अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक ONLINE/SBI/UBI में पूर्व प्रक्रिया अनुसार जमा की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी मुखर्जी बाड़ा बैरन बाजार, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।


