FEATURED

ग्राम गढ़िया में गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा। ग्रामीणों को किया जागरूक राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को सरलता से रखी सामने-भरत कश्यप

 

सरकार के प्रयास से गांव गांव विकास की बयार बह रही है-भरत कश्यप

 

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। ग्राम पंचायत भवन गढ़िया में पूज्य बापू जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन कर। 2अक्टूबर गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई।लोहंडीगुड़ा ब्लॉक ग्राम गढ़िया में आयोजित ग्राम सभा में ग्राम सरपंच भरत कश्यप द्वारा उपस्थित ग्रामवासियों के सामने राज्य सहित केंद्र सरकार के विकास एवं बेहतर जीवन से जुड़े योजनाओं को बहुत ही सहजता के साथ रखा गया। अयोजित विशेष ग्राम सभा में सरपंच भरत ने कहा सरकार घर-घर को हर परिवार को शिक्षा के साथ आर्थिक रूप से मजबूत बनाने दृण संकल्प है। उन्होंने कहा कि गांव के हर परिवार की समस्याएं खत्म हो ,लोग आगे बढ़े इसी को लेकर हमारी सरकार सरकार सशक्त पंचायत सशक्त अधिकार, मजबूत ग्रामीण आजीविकाये, जल जीवन मिशन 2.0, स्वच्छ भारत मिशन ओडीएफ से ओडीएफ प्लस जैसे योजनाओं के साथ आगे बढ़ रही है, जल जंगल जमीन के साथ लोगों के पास घर हो रोजगार हो शिक्षा और स्वस्थ हो सरकार यही चाहती है। गढ़िया युवा सरपंच श्री भरत ने कहा कि मैं अपने ग्राम वासियों के समस्याओं से लड़ने हमेशा तैयार हूं हम सब मिलकर ही जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। इस दौरान गांव के पंच पीलूराम बघेल, निरंजन बघेल,लखन कश्यप,मनबोध नाग,दरबाली, दशरथ,लखमु कश्यप, चेतन ग्वाल, पंचायत सचिव, पटवारी सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button