बाढ़ प्रभावित 101 जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित


राहत कार्य : मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों एवं रोजवीन दास, अध्यक्ष, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
जगदलपुर।कुरुषपाल गांव में मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों एवं रोजवीन दास अध्यक्ष बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग व ग्राम कुरूषपाल की शिक्षिका रूपांजना सेत, रमा नायडु के सहयोग से जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई राहत सामग्री।
बस्तर जिले के कुरुषपाल गांव में हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान गांव के 101 सबसे जरूरतमंद परिवारों को चावल, गेहूं का आटा एवं दाल सहित कुल 11 क्विंटल से अधिक सूखा राशन वितरित किया गया।
इस राहत कार्य में मार थोमा सीरियन चर्च के सदस्यों एवं रोजवीन दास, अध्यक्ष, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं गांव की शिक्षिका रुपांजना सेत एवं रमा नायडू व विशेष रूप से बकावंड तहसीलदार श्रीमती जागेश्वरी पोयाम जी ने भी वितरण कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।
सभी के सामूहिक प्रयासों से राहत सामग्री का सुव्यवस्थित तरीके से वितरण सुनिश्चित किया गया, ताकि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक सहायता पहुंच सके। इस मानवीय पहल का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में राहत प्रदान करना एवं उनके साथ सहयोग और संवेदनशीलता का परिचय देना रहा।



