स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नानगुर में बाल दिवस के उपलक्ष में न्योता भोज का आयोजन


सेजस के प्राचार्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन व खुशहाल बचपन देना हम सभी की जिम्मेदारी है
बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव। दिनांक 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में सेजस नानगुर का के प्रांगण में ‘बाल दिवस’ एवं न्यौता भोज कार्य्रक्रम भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारना और उन्हें उत्साहवर्धक माहौल प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य विनोद सिंह भदौरिया एवं मुख्य अतिथि शांति बघेल केड द्वारा पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
• सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: छात्रों द्वारा रंगारंग नृत्य, समूह गान और लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे सभी ने खूब सराहा।
• शिक्षकों की विशेष प्रस्तुति: इस दिन को यादगार बनाने के लिए स्कूल के शिक्षकों ने भी बच्चों के मनोरंजन हेतु विशेष गीत और हास्य नाटिका प्रस्तुत की।
• खेल एवं प्रतियोगिताएं: छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, चित्रकला और विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
• पुरस्कार वितरण: विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में सेजस के प्राचार्य ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उन्हें सही मार्गदर्शन व खुशहाल बचपन देना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों के लिए सेजस स्टाप के द्वारा न्यौता भोज किए गए। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य विनोद सिंह भदौरिया, शंकु समन्वयक भीमेन्द्र कुमार सेठिया शिक्षक संदीप मांझी, जितेश जोशी ,शुभांगी झा, निकिता बिसेन, भूमिका गुप्ता,प्रियंका मिश्रा, अल्फा सिंह, निधि रावल,श्रद्धा यादव, महिमा साहू,विक्की गुप्ता, प्रियेश वानखेड़े, चुन्नूराम कश्यप, तुलसी नेताम,पोनी कुर्रे एवं अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



