छत्तीसगढ़ युवा मंच के ‘प्रदेश युवा प्रकोष्ठ’ का गठन, संतोष सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

जगदलपुर (बस्तर), :छत्तीसगढ़ प्रदेश के युवाओं को एक मंच पर लाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और प्रदेश के विकास में युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज “छत्तीसगढ़ युवा मंच” के अंतर्गत नए ‘प्रदेश युवा प्रकोष्ठ’ का विधिवत गठन किया गया है।
संगठन के संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने आज जगदलपुर स्थित कार्यालय से इस संबंध में आधिकारिक घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने युवाओं के बीच श्री संतोष सिंह की सक्रियता, कार्यक्षमता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें ‘प्रदेश युवा प्रकोष्ठ’ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है और तत्काल प्रभाव से प्रकोष्ठ का संपूर्ण प्रभार सौंपा है।
नरेन्द्र भवानी का संदेश:
इस अवसर पर संस्थापक नरेन्द्र भवानी ने नवनियुक्त प्रदेश युवा अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ का युवा आज नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि संतोष सिंह जी के कुशल नेतृत्व में यह नया प्रकोष्ठ प्रदेश के हर जिले और ब्लॉक स्तर पर युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगा और रोजगार, शिक्षा व सामाजिक उत्थान के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएगा।”



