FEATURED

बारिश एवं बाढ़ पीड़ितों एवं प्रभावितों को राहत देने मसीही समाज भी सेवा संकल्पों के साथ डटा मैदान पर 

 

मसीही पहुंचे प्रभावितों के बीच बांटी दुख दर्द, कराया भोजन

 

जगदलपुर , नवीन श्रीवास्तव।इन दिनों बरसात एवं बाढ़ प्रभावितों को राहत देने बस्तर में हर वर्ग से स्वस्फूर्त लोग सामने आ रहे है ऐसे में मसीही एवं मसीही समाज के युवाओं ने भी आगे बढ़कर सेवा संकल्पों के साथ बरसात एवं बाढ़ से प्रभावितों को राहत देने सामने आकर मैदान में डटे हैं । उनके द्वारा गत दिवस मिलकर भोजन तैयार किया गया और बाढ़ पीड़ितो एवं प्रभावितों के बीच पहुंच कर उन्हें भरपेट भोजन कराया गया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गत दोपहर में हमारी संयुक्त टीम ने अपने लोगों का दौरा कर पास्टर रवि के बिलीवर्स चर्च में पूरे चर्च में पानी भरा हुआ था और वहां बड़े चिंतित परेशान नजर आए तब दौरे पर पहुंचे मसीहियों ने उन्हें ढांढस दिलाया। फिर लगभग कम से कम डेढ़ सौ से दो सौ का खाना तैयार करके वे पीड़ितो के पास पहुंचे और उन्हें भोजन कराया इस सेवा मुहिम में रत्नेश बेंजामिन रजनिद्र डेनियल रिकी भाई बेनी फर्नांडीज अजय टाइटस और प्रशांत लवली ने विशेष भूमिका निभाई वहीं विशेष सहयोग पास्टर सलीम हक्कु का मिला ।

भोजन की तैयार करने में सहयोग मिला श्रीमती जायस सिंह श्रीमती बीना जॉन श्रीमती प्रमिला सेप्ती श्रीमती रतना दास का और श्रीमती मीना सेनापति का आएती बाई जी का। मसीहियों ने बताया कि आगे भी लगातार वे जितना संभव हो प्रभावितों के राहत एवं दुख तकलीफ को बांटने जुटे रहेंगे। यह कठिन समय एकजुट और प्रेम से मिलकर लड़ने का है और वे सब साथ हैं।

शासकीय हाई स्कूल हॉट कटोरा में रुके बाढ़ पीड़ितों के साथ ,रिलायंस पेट्रोल पंप से लेकर सोढ़ी पेट्रोल पंप के सामने तक ऑटो में बैठकर उनकी झोपड़ियां तक पहुंच कर भोजन वितरित किया गया। मसीहियों ने बताया कि हार्वेस्ट चर्च और बिलीवर चर्च के लोगों के साथ-साथ अन्य लोगों का भी ध्यान रखा गया ।

Related Articles

Back to top button