FEATURED

भक्ति के साथ दिया स्वास्थ्य का संदेश, उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में 11 दिनों तक गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

रायपुर। उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल भाठागांव में भक्ति और सेवा के अनोखे संगम के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। अस्पताल परिसर में 11 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया गया था, जिसका समापन महा आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर 101 बत्ती प्रज्वलित कर सिद्धिविनायक की आरती की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी गई। अस्पताल में पूरे 11 दिनों तक प्रतिदिन तरह-तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किए गए, जिसमें हर डिपार्टमेंट के लोगों ने अलग-अलग तरीके से अपनी भूमिका निभाई और पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन नम्रता सिंह ने हरियाली के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर विनोद सिंह ने गणपति बप्पा के आयोजन के दौरान 4 दिन का निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया। इन कैंपों में लगभग 272 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि जांच शिविर के पीछे का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना रहा है। इस जांच शिविर में 8 हजार से 10 हजार रुपये तक की जांचें नि:शुल्क की गई ताकि कोई भी इलाज से वंचित न रहे। इसके साथ ही डॉक्टर विनोद सिंह एवं अस्पताल में मौजूद पैरामेडिकल टीम ने जय छत्तीसगढ़, स्वस्थ छत्तीसगढ़ का नारा देते हुए मरीजों के स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर नम्रता सिंह मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह के साथ-साथ पुरी मेडिकल टीम अपस्थित रहा l

Related Articles

Back to top button