बस्तर चेम्बर ऑफ़ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने किशोर पारख के नेतृत्व में बस्तर सांसद बस्तर से रेल सुविधाओं को बहाल करवाने हेतु दिया ज्ञापन

BY-Naveen Shrivastava

जगदलपुर ।
सौपे ज्ञापन में बस्तर चेम्बर ने कहा है कि जगदलपुर से तथा जगदलपुर होकर चलने वाली सभी ट्रेनों को तत्काल प्रारम्भ किया जाय।कोरोना काल के समय से बंद रेल सेवा में मात्र विशाखापट्टनम हेतु एक ट्रेन चालू की गई है जो किपैसेंजर ट्रेन जैसी ही है।केंद्र सरकार जब पूरे देश में लगभग सभी ट्रेनों का संचालन कर रही है तो बस्तर इन सुविधाओं से वंचित क्यों?
बस्तर चेम्बर ने सांसद महोदय से निवेदन किया है कि वे रेल मंत्री को बस्तरवासियों की माँग और नाराज़गी से अवगत कराएँ।
पत्र में राजहरा जगदलपुर रेल मार्ग के काम में तेजी लाने तथा विगत वर्षों में बस्तर हेतु घोषित अन्य रेल सुविधाओं पर भी जल्द से जल्द कार्य प्रारम्भ करवाने हेतु प्रयास करने का निवेदन किया गया है।
बस्तर चेम्बर की माँग पर सांसद ने विश्वास दिलाया है कि बस्तर के हक़ के लिए पूरा प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button