कलकत्ता के ब्रिगेड मैदान पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी और मिथुन चक्रवर्ती

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री मोदी थोड़ी देर बाद ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे, तो वहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो गए। मंच से मिथुन चक्रवर्ती ने पार्टी का झंडा लहराया और पार्टी का पटका भी धारण किया। यही नहीं, सिलीगुड़ी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चार किमी की पदयात्रा करेंगी। इन दोनों मुख्य घटनाक्रमों से

कोलकाता पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंच चुके हैं। यहां से प्रधानमंत्री मोदी ब्रिगेड परेड ग्राउंड से रैली को संबोधित करेंगे। खबरों की माने तो लाखों की संख्या में इस परेड ग्राउंड लोगों ने शिरकत की है। 

कैलाश विजयवर्गीय ने किया स्वागत
बंगाल भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने का स्वागत किया। उन्होंने लिखा कि स्वागतम मिथुन दा !!! कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा कि प्रसिद्ध अभिनेता श्री मिथुन चक्रवर्ती जी विधिवत रूप से भाजपा में शामिल हुए।

भाजपा में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा में शामिल होकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने भाजपा का पटका भी धारण किया। मंच पर आने के बाद मिथुन चक्रवर्ती ने कैलाश विजयवर्गीय, दिलीप घोष और रूपाली गांगूली की उपस्थिति में पार्टी का झंडा लहराया और औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल हो गए। 

Related Articles

Back to top button