बिग बॉस 13 से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर एसिड फेंकने की धमकी देने वालों को दिया जवाब

मुंबई, देशभर में बिग बॉस 13 से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल कुछ न कुछ वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्हें फैन्स काफी पसंद करते हैं और उन्हें प्यार से पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता है. उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. मगर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने शहनाज को कमेंट बॉक्स में एसिड अटैक की धमकी दी है. अब एक्ट्रेस का इसपर रिएक्शन भी आ गया है. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत करते हुए बताया है कि वे इन सब से डरतीं नहीं हैं.
एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बारे में बात करते हुए कहा कि- मैं उन लोगों की शुक्रगुजार हूं जो ऐसा कह रहे हैं. ये सब चीजे मुझे बिल्कुल भी प्रभावित नहीं करती हैं बल्कि मुझे फैन्स इससे ज्यादा प्यार और सहानुभूति देते हैं. लोगों को इस बात का एहसास कभी नहीं होता है कि अगर कोई इंसान किसी के बारे में कुछ भी गलत बोलता है तो उसका ऐसा बोलना सामने वाले के लिए फायदेमंद ही होता है और बुराई करने वाला खुद अपना नुकसान कर रहा होता है और बुराई करने वाला खुद अपना नुकसान कर रहा होता है. शहनाज गिल सभी की चहेती हैं. बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला संग उनका रोमांस देखने को मिला था. दोनों कुछ म्यूजिक वीडियोड में भी साथ काम करते नजर आ चुके हैं.



