पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में अमृत मिशन के कार्यों के लिए हुई आवश्यक बैठक


रायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में अमृत मिशन के कार्यों के लिए आवश्यक बैठक हुई, जिसमें अमृत मिशन से संबंधित सारे अधिकारी के साथ आकाश तिवारी भी मौजूद थे. वार्ड में पाइप लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है और दो एरिया में ट्रायल भी पूरा हो चुका है।।अब इसमें लोगों को कनेक्शन दिया जा रहा है।। कनेक्शन देने के बाद जहां-जहां पाइप लाइन बिजी है उसको कंक्रीट किया जाएगा। निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पाइप लाइन का काम पूरा करके लोग घरों तक स्वच्छ पीने का पानी पहुंचाएं। अंशुल शर्मा ने बताया कि दो-तीन जगह ट्रायल पिक चल रहा है उसके बाद पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा और फिर इस वार्ड के कुछ क्षेत्र को पानी मिलने लगेगा इसी वर्ष और और सारे घरों में पानी इस वर्ष के अंतिम मैं देवेंद्र नगर टंकी जो कि 35 00000 लीटर निर्माण कराई जा रही है जिसका निर्माण आधा लगभग पूरा हो चुका है। अक्टूबर तक टंकी चालू हो जाएगी जिसके बाद पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड के हर घर को स्वच्छ पीने का पानी इस टंकी से दिया जाएगा।




