छत्तीसगढ़ में आज मिले 1021 नये कोरोना मरीज,रायपुर में सबसे ज्यादा 231 संक्रमित सामने आए

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 1021 कोरोना मरीजों की पहचान हुई। 16 लोगों की मौत की खबर है। रायपुर में मरीजों के मिलने की संख्या आज फिर बढ़ गई, 231 मरीज मिले हैं। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हजार 111 है।

आज दुर्ग में 103, राजनांदगांव में 83, बालोद में 48, बेमेतरा में 16, कवर्धा में 12, रायपुर में 231, धमतरी में 44, बलौदाबाजार में 27, महासमुन्द में 29, गरियाबंद में 10, बिलासपुर में 57, रायगढ़ में 54, कोरबा में 40, जांजगीर चाम्पा में 25, मुंगेली में 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 3, सरगुजा में 62, कोरिया में 30, सूरजपुर में 45, बलरामपुर में 25, जशपुर में 29, बस्तर में 6, कोंडागांव में 4, दंतेवाड़ा में 3, सुकमा में 3, कांकेर में 23, नारायणपुर में 0 एवं बीजापुर में 1 मरीज मिले

Related Articles

Back to top button