उद्धव ठाकरे की बैठक में पहुंचे मात्र 13 विधायक,शरद पवार ने कहा-अब कड़ा फैसला ले

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधायकों के साथ बैठक की. इस बैठक में मात्र 13 विधायक ही पहुंचे. इसके बाद उद्धव ठाकरे के करीब और सांसद संजय राउत ने दावा किया कि बागी नेता एकनाथ शिंदे गुट में शामिल 21 विधायक उनके संपर्क में हैं. जब भी मौका मिलेगा गठबंधन सरकार बहुमत साबित करेगी. संजय राउत ने कहा कि जल्द ही उद्धव ठाकरे वर्षा बंगला लौटेंगे. बता दें कि उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सरकारी आवास वर्षा छोड़ दिया था और मातोश्री शिफ्ट हो गए थे.
संजय राउत ने कहा-हम सच्चे बालासाहेब के भक्त…
संजय राउत ने कहा है कि ईडी के दबाव में पार्टी छोड़ने वाले सच्चे बालासाहेब भक्त नहीं हैं. हम सच्चे बालासाहेब भक्त हैं… ईडी का दबाव भी है लेकिन उद्धव ठाकरे के साथ खड़े रहेंगे… जब फ्लोर टेस्ट होगा तो सभी देखेंगे कि कौन सकारात्मक है और कौन नकारात्मक. राउत ने कहा कि मैं किसी खेमे की बात नहीं करूंगा, अपनी पार्टी की बात करूंगा. हमारी पार्टी आज भी मजबूत है… करीब 20 विधायक हमारे संपर्क में हैं… जब वे मुंबई आएंगे तो आपको पता चलेगा… जल्द ही पता चल जाएगा, किन परिस्थितियों में इन विधायकों ने हमें छोड़ दिया .
शिंदे खेमे ने किया दावा-हमारे पास 48 विधायक
अब तक एकनाथ शिंदे के खेमे में कुल 48 विधायकों के पहुंचने का दावा किया है. जिसमे 7 आज सुबह पहुंचे और फिर दो विधायक भी पहुंच गए हैं. होटेल में अब शिवसेना के 41 और 4 निर्दलीय विधायक मौजूद हैं. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि विधायकों के बाद अब सांसद भी बागी हो गए हैं. ऐसे में सीएम उद्धव को अब अपनी कुर्सी बचाने का कोई उपाय नजर नहीं आ रहा है.



