बृजमोहन अग्रवाल ने टीएस सिंहदेव के कोरोना वैक्सीन के फैसले पर उठाया सवाल

रायपुर। भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की ओर से कोरोना वैक्सीन पर लिए गए फैसले को मंत्रिमंडल के सामूहिक जवाबदेही के खिलाफ बताया है। उन्होंने इस विषय पर गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  को पत्र लिखा है। अग्रवाल ने  कहा है कि यह एक गंभीर मामला है। मुख्यमंत्री स्वयं निर्णय करें कि को वैक्सीन का इस्तेमाल शीघ्र से अति शीघ्र प्रदेश में हो।  प्रदेश कोरोना मुक्त हो । अग्रवाल ने कहा है कि यदि मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बिना राज्य स्वास्थ्य मंत्री ने खुद फैसला लिया है तो यह मंत्रिमंडल के सामूहिक जवाबदेही के खिलाफ है, गंभीर मामला है।

Related Articles

Back to top button