साँसद, विधायक,क्रेडा अध्यक्ष व महापौर ने किया नवीन जे.के.नेत्र चिकित्सालय व रेटिना केयर अस्पताल का उद्घाटन

स्वास्थ्य सम्बंधित हर सम्भव मदद हेतु हमारी सरकार कटिबद्ध- सांसद बैज

जगदलपुर/आज बस्तर साँसद दीपक बैज,बस्तर विधायक व प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल,संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन,हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष व नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप,क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार व नगर निगम महापौर सफिरा साहू व स्थानीय पार्षद राजेश राय ने जगदलपुर गंगानगर वार्ड गीदम रोड में डॉक्टर डि.के.पराशर के सुपुत्र के नवीन जे.के.नेत्र चिकित्सालय व रेटिना केयर अस्पताल का फीता काट कर उद्घाटन किया..

इस अवसर पर बस्तर साँसद दीपक बैज ने डॉक्टर डि.के.पराशर के सुपुत्र को नए प्रतिष्ठान हेतु अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा..आज हमारा बस्तर लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर होता जा रहा है..आज हमारी सरकार व हम सभी जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है..निश्चित रूप से आधुनिक सुविधाओं के साथ इस नए अस्पताल के शुभारंभ होने से बस्तर की जनता को अपने नेत्र सम्बंधित स्वास्थ्य को लेकर बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी..जिसका पूरा लाभ बस्तर की जनता को इस अस्पताल के माध्यम से मिलेगा..श्री बैज ने कहा उम्मीद करता हूँ,इस प्रतिष्ठान से..लोगों को जीवन के प्रति बेहतर दृष्टिकोण विकसित करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Back to top button