भाईचारे एवं आपसी सद्भावना को मजबूत करने का संदेश लिए यहां एक साथ दावत ए इफ्तार एवं ईस्टर मिलन का आयोजन


जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी द्वारा भाईचारे एवं आपसी सद्भावना को मजबूत करने के संदेश लिए 18 अप्रैल दिन सोमवार को स्थानीय कृष्णा पेट्रोल पंप के पीछे पंजाब भवन में दावत -ए- इफ्तार एवं ईस्टर मिलन का आयोजन एक साथ किया गया है।इस अवसर पर जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे उक्त जानकारी देते हुए बस्तर के युवा नेता मुक्तिमोर्चा मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने देते हुए कहा कि आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।



