उम्र 75 साल भीषण गर्मी में रेल के लिए चले 170 किलोमीटर नोयल पुरुषोत्तम का लाल चर्च में हुआ सम्मान


जगदलपुर (नवीन श्रीवास्तव)पिछले दिनों बस्तर रेल आंदोलन मे मसीह समाज के श्री नोयल पुरूषोत्तम जी ने 75 वर्ष की आयु मे इस भीषण गर्मी के बीच 170 किलो मीटर रावघाट से जगदलपुर पदयात्रा मे हिस्सा लिया। इस बुजुर्ग उम्र में भी बस्तर विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर युवाओं को प्रेरित करने पर लाल चर्च में ईस्टर पर्व के शुभ अवसर पुष्प माला पहना कर सम्मान किया गया है। मौके पर रेव्ह शामुएल सुना , रेव्ह लारेंस दास के द्वारा प्रार्थना किया गया।इस अवसर पर समाज के महत्वपूर्ण पद्वाधिकारी श्री प्रमोद चौधरी , श्री रोजवीन दास , श्री बिनीत जोना , श्री स्वरूप राज दास , श्री मुन्ना सिरिल , श्री नेलवीन दास , श्री दिपक जोशी ,श्री अभिषेक जोना , श्री अलबर्ट सोमा , श्री नितेंद्र नाथ , श्री विजय भूषणम , श्री प्रकर्ष राव पत्की सैकडों की संख्या मे युवा मौजूद थे.



