तारागांव में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुये ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप*


शिविर को सकारात्मक बताते हुए उत्साही जागरूक महिलाओं की प्रशंसा, कहा-हर क्षेत्र महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही
जगदलपुर/लोहण्डीगुडा:- लोहण्डीगुडा विकास खंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों के स्वास्थ्य विभाग जन आरोग्य समिति का तारागांव में स्वस्थ को लेकर जागरूकता प्रशिक्षण शिविर में ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप शामिल हुये। जहाँ भरत में चल रहे गतिविधियों की जानकारी ली और प्रशिक्षण शिविर में शामिल महिलाओं से मुलाकात की और जागरुकता को लेकर महिलाओं के उत्साह की प्रशंसा की। भरत ने कहा कि इस तरह के शिविर से ना केवल स्वास्थ्य बल्कि व्यक्तिगत जागरूकता के साथ सामाजिक साझेदारी के लिए भी हम तैयार होते है। गढ़िया सरपंच भरत ने ग्रामीण महिलाओं के उत्साह की भी भरपूर सराहना की। इस दौरान गढ़िया सरपंच भरत कश्यप, तारागांव सरपंच बालसिंह कश्यप, निरंजन बघेल, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लेमावती, प्रमिला जयसवाल,संध्येश्वरी नाग,ओरूसी राजपूत, ओजस्वी ठाकुर, सहित अन्य मितानिन उपस्थित थे!*



