FEATURED
बच्चों की काली महाकाली पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति को मिल रही सराहना


जगदलपुर।स्थानीय प्रतिष्ठित एक स्कूल में आयोजित विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी बच्चों ने बढ़चढ़कर अपने प्रतिभाओं का जबरदस्त प्रदर्शन किया इसी तारतम्य में काली महाकाली जैसे गीत के साथ बच्चों ने मिलकर माता की रौद्र रूप के साथ सुंदर और भावपूर्ण नृत्य की प्रस्तुति दी उसे जिसने भी देखा उसकी सराहना मिल रही है ।
आज की युवा पीढ़ी में प्रतिभाओं की कमी नहीं स्कूलों में समय समय पर आयोजित इस तरह के रचनात्मक और सांस्कृतिक कार्यकमों से बच्चों को मंच मिलता है और वे आगे बढ़ते है।



