सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक गौरव: पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी होगा

*शादाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता हासी देवी जी के नाम पर स्मारक सिक्के के विमोचन*
जगदलपुर- गुरुवार सिंधी समाज के लिए गर्व का क्षण, शादाणी दरबार तीर्थ, रायपुर की पंचम पीठाधीश, पूज्य माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती (1826-2026) के पावन अवसर पर भारत सरकार द्वारा 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जा रहा है।*
*200 रूपये के इस सिक्के के एक तरफ पूज्य माता साहिब हासी देवी जी का चित्र और `200वीं जयंती – 200TH BIRTH ANNIVERSARY` अंकित है, वहीं दूसरी तरफ अशोक स्तंभ के साथ `भारत INDIA` और `200 Rupees` अंकित है। इस सिक्के को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व साईं युधिष्ठिर लाल जी के करकमलो से विमोचन होना हैं.*
*इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत जगदलपुर संरक्षक उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दास नवतानी, अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी, सुन्दर भोजवानी, उपाध्यक्ष सुनील दंडवानी, सचिव हरेश नागवानी सहसचिव बृजलाल नागवानी, कोषाध्यक्ष विशाल दूल्हानी एवं समस्त समाज की ओर से बहुत-बहुत बधाई दी गई है। पंचायत के सदस्यों ने कहा कि यह पूरे सिंधी समाज के लिए सम्मान की बात है कि हमारी आराध्य माता हासी देवी के नाम पर स्मारक सिक्के का विमोचन होना है।



