FEATURED

जन्मदिवस पर विकास कार्यों की सौगात: डिप्टी सीएम अरुण साव ने कोटा में 1.98 करोड़ और तखतपुर में 4.65 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

तखतपुर और कोटा के विकास को मिलेगी गति, 6.63 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ

 

 

 

 

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने जन्मदिवस के विशेष अवसर पर तखतपुर और कोटा नगर पालिका को 6.63 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने नगर पालिका कोटा में 1.98 करोड़ रुपए और तखतपुर में 4.65 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास को गति मिलेगी।

 

तखतपुर के राम सदन में आयोजित कार्य प्रारंभ समारोह में श्री साव ने शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय भवन निर्माण तथा तखतपुर-बरेला के मध्य मनियारी नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कन्या महाविद्यालय भवन बनने से क्षेत्र की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। वहीं मनियारी नदी पर पुल निर्माण से आवागमन सुगम होगा और आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साव ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर तखतपुर क्षेत्र एवं कोटा नगर के सर्व समाज, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजनों ने नागरिक अभिनंदन कर जो स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया है, वह उनके लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय है। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

श्री साव ने नगर पालिका कोटा में 1.98 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया। इस राशि से नगर में नाली एवं सीसी रोड निर्माण के साथ कन्या शाला में मंच एवं शेड तथा डीकेपी शाला में शेड का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों से नगरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्कूली विद्यार्थियों को भी सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

 

श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार के तीन वर्षों के कार्यकाल में कोई भी गांव और शहर विकास से अछूता नहीं रहा है। तखतपुर क्षेत्र और कोटा नगर के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तखतपुर में बीते तीन वर्षों के दौरान 60 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य की स्वीकृत हुई हैं। आने वाले समय में इन कार्यों से शहर की सुंदर तस्वीर देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button