FEATURED

संविधान दिवस पर गढ़िया पंचायत भवन में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब को किया गया स्मरण,पुष्पांजलि अर्पित

 

भारतीय संविधान हमारी पहचान और हमारी ताकत- भरत कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत गढ़िया

जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-26 नवम्बर को संविधान दिवस के अवसर पर ग्राम गढ़िया पंचायत भवन कार्यालय में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया एवं इस अवसर पर साथ ही संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर, संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के मूल्यों की रक्षा करने का सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच भरत कश्यप ने कहा कि भारतीय संविधान हमारी पहचान , समता का भाव लिए यह सबको एकसूत्र में बांधता है और सबको सहज विकास का रास्ता दिखाता है। यह हमारे लिये गौरव का विषय है। भरत ने बाबा साहेब को लेकर कहा कि- शिक्षा वह शेरनी का दूध है ,जो पियेगा भी दहाड़ेगा वे अविस्मर्णीय व्यक्तित्व के धनी थे जिन्होंने शिक्षा पर काफी बल दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत गढ़िया सरपंच भरत कश्यप, लखन कश्यप,सचिव कमुधर ठाकुर, चेतन ग्वाल,सुदरू सेठिया,महेंद्र कश्यप,सामनाथ,कपिलदेव,झूलुराम,भगत,सुखदेव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button