FEATURED

मितानिन दिवस पर ग्राम गढ़िया सरपंच भरत ने किया क्षेत्र की समर्पित मितानिन दीदियों को सम्मानित

 

जनस्वास्थ्य के प्रति मितानिन बहनों के समर्पण, सेवा एवं अथक मेहनत को सादर नमन है- भरत कश्यप

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुडा:-लोहण्डीगुडा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप द्वारा मितानिन दिवस पर गाँव की समर्पित, लगनशील मितानिन दीदियों को नारियल साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया। भरत ने इस मौके पर कहा कि – अपने दायित्व को पूरे लगन से करने वाले दीदीयों का काम आज दूसरों को भी प्रेरित कर रहा है। ग्राम गढ़िया सरपंच भरत कश्यप ने मितानिन दिवस पर कहा कि – स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मितानिन बहनों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय है ग्रामीण अंचलों में घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की देखभाल तथा जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में आपकी भूमिका अतुलनीय है। गढ़िया सरपंच ने मितानिन बहनों के कार्यों को नमन करते हुए कहा कि जनस्वास्थ्य के प्रति मितानिन बहनों के समर्पण, सेवा एवं अथक मेहनत को सादर नमन है। उन्होंने इस अवसर पर मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर ग्राम गढ़िया सरपंच भरत कश्यप,उपसरपंच संतुराम कश्यप,पंच पीलुराम बघेल,निरंजन बघेल,लखन कश्यप,सचिव कमुधर ठाकुर,चेतन ग्वाल,भगत सहित क्षेत्र की मितानिन दीदियाँ उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button