बाल विवाह रोकथाम को लेकर ग्राम गढ़िया में विशेष ग्राम सभा,ग्रामीणों को किया जागरूकता


सरपंच भरत कश्यप ने कहा-बाल विवाह से केवल बच्चों का भविष्य बल्कि सामाजिक विकास भी प्रभावित होता है
जगदलपुर/लोहण्डीगुडा:-जिला बस्तर के विकास खंड लोहण्डीगुडा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया में बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। सभा में उपस्थित गढ़िया सरपंच भरत कश्यप द्वारा उत्साह साथ ग्रामीणों को शपथ दिला इस विषय में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत गढ़िया सरपंच भरत कश्यप ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि बाल विवाह से न केवल बाल विवाह करने वाले के भविष्य को हम मुश्किल और खतरे में डालते है बल्कि बाल विवाह से सामाजिक विकास प्रभावित होता है। भरत कश्यप ने कहा कि इससे बच्चों का मानसिक जीवन उनका स्वास्थ्य और भविष्य भी प्रभावित होता है। बाल विवाह को रोकथाम को लेकर आयोजित इस जागरूकता अभियान में ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप के साथ सचिव कमूधर ठाकुर,निरंजन बघेल,चेतन ग्वाल,सामनाथ मण्डावी, करण बघेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।



