डिजिटल मोर्चे पर भाजपा की धार होगी और तेज सोशल मीडिया टीम को मिला संगठनात्मक मंत्र


संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, सरकार की उपलब्धियों तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल
जगदलपुर , नवीन श्रीवास्तव।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर भाजपा सोशल मीडिया जिला टीम, बस्तर की आवश्यक बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों के प्रचार-प्रसार एवं सोशल मीडिया पर टीम की सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में संगठन की विचारधारा और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पित रहकर सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने संगठनात्मक अनुशासन, आपसी समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें और पार्टी के संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाएं।
भाजपा जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्राही ने सोशल मीडिया पर नियमित सक्रियता बनाए रखने तथा संगठन के कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सूचनाओं की प्रमाणिकता का ध्यान रखते हुए पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया।
बैठक का संचालन करते हुए भाजपा सोशल मीडिया के जिला संयोजक दिनेश के.जी. ने सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास करने पर बल दिया गया। वहीं आभार प्रदर्शन सह-संयोजक बृजेश शर्मा ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य योगेंद्र पाण्डेय, परीस बेसरा, विपिन मालवीय, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, रोशन झा, विनय राजू, अभिलाष यादव, सत्यम झा, मोरध्वज सेठिया, नरेंद्र पाण्डेय (बबला), विनायक बेहरा, रोहन घोष, नरेन्द्र पाण्डेय (भानपुरी), परमेश राजा, योगेश पाणिग्रही, मनोज कुमार ठाकुर, रोहन सेठिया, तमीश नायडू, रोहन सेठिया, तमीज नायडू, जीवनाथ मौर्य, प्राचीन तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे



