FEATURED

बास्तानार ब्लॉक टीम के साथ संगठनात्मक बैठक संपन्न

 

दिनांक 02/11/2026 को जिला बस्तर के बास्तानार ब्लॉक में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ब्लॉक टीम के साथ संगठन की मजबूती एवं मूलनिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन विस्तार, टीम की सक्रियता, गांव-गांव में जनजागरूकता तथा मूलनिवासी अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

इस दौरान श्री बामन पोडियम जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूयल नाग एवं बस्तर जिला महासचिव लक्ष्मण कश्यप जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और समाज के हक एवं अधिकारों के लिए एकजुट होकर संवैधानिक तरीके से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

 

Related Articles

Back to top button