FEATURED

गढ़िया में आज सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधि विधानपूर्वक आरंभ

 

ग्रामवासियों में हर्ष सरपंच श्री भरत ने कहा-सड़क से जिंदगी भी होती है आसान

 

जगदलपुर,/लोहंडीगुड़ा:-लोहण्डीगुडा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम गढ़िया में आज सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ ग्राम गढ़िया सरपंच की उपस्थिति में कार्य शुभारंभ हुआ,उस अवसर पर ग्रामवासी भी उपस्थित थे। सड़क निर्माण को लेकर आरंभ कार्य को लेकर लोगों स्वस्फूर्त उत्साह और प्रसन्नता दिखाई दिया। इस मौके पर सरपंच श्री भरत ने कहा हमारी सरकार हर स्तर पर विकास के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि सड़क से केवल आने जाने में रहता नहीं होती बल्कि जिंदगी भी आसान होती और आगे बढ़ती है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव के अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने संकल्पित है आज की शुरुआत सेअब हम सब एक कदम और आगे बढ़ेंगे। इस दौरान निरंजन बघेल, लालमन कश्यप, तुलसी सेठिया, संतोष कश्यप,मंगलू मौर्य, रामनाथ कश्यप, चेतन ग्वाल,दीनू मौर्य सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे*

Related Articles

Back to top button