FEATURED

दंतेवाड़ा में संगठन निर्माण का संकल्प, जनअधिकारों की लड़ाई होगी तेज : नवनीत चाँद

बचेली में प्रशिक्षण शिविर, गांव से बूथ तक संगठन मजबूत करने की रणनीति तैयार

 

बचेली/दंतेवाड़ा। बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के बस्तर संभाग अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृत्व में बचेली के होटल हिल टॉप में दंतेवाड़ा जिले के प्रमुख पदाधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मॉडल ग्राम पंचायत एवं मॉडल वार्ड, संगठन विस्तार तथा पंचायत–वार्ड–बूथ कमेटियों को मजबूत करने की रणनीति पर प्रशिक्षण दिया गया।

 

जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा पर स्थानीय अधिकार, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों को संवैधानिक और कानूनी आधार पर मजबूती से उठाने तथा सरकार, एनएमडीसी, आर्सेलर मित्तल एवं प्रशासन से जवाबदेही तय कराने का संकल्प लिया गया।

 

नवनीत चाँद ने कहा, “दंतेवाड़ा की खनिज संपदा पर पहला अधिकार यहां की जनता के हित और विकास का होना चाहिए। जनता के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। गांव-गांव और वार्ड-वार्ड संगठन खड़ा कर लोकतांत्रिक जनसंघर्ष को और मजबूत करेंगे।”

 

दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमन मरकामी ने कहा, “संगठन की असली ताकत गांव और वार्ड में है। हम हर क्षेत्र में सक्रिय कमेटियां बनाकर जनता की समस्याओं को सीधे उठाएंगे और समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।”

 

संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी ने कहा, “प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। युवा, महिला और प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर जनअधिकारों की लड़ाई को व्यापक बनाया जाएगा।”

 

शिविर में पदाधिकारियों ने संगठित, शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक जनसंघर्ष को गांव से बूथ स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button