FEATURED

जनता के स्वास्थ्य और सेहत के लिए 24 घंटे में मिला एम्बुलेंस, जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आत्मीय आभार, कहा- धन्यवाद मंत्री जी

 

 

लोहंडीगुड़ा स्वास्थ्य क्षेत्र में जुड़ा एक नया ऐतिहासिक अध्याय, विधायक विनायक गोयल ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को किया रवाना

जगदलपुर ,लोहंडीगुड़ा ।कल एक दौर था, आज एक नया दौर है।
कल तक जिस बिनता घाटी क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, वहीं आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री के त्वरित निर्णय और संवेदनशील पहल के साथ बिन्ता घाटी क्षेत्र के लिए नई 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध हो गई है , जिसे चित्रकूट के विधायक विनायक गोयल द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हरी झंडी देकर रवाना किया गया है। क्षेत्र के जनता में इस व्यवस्था को लेकर हर्ष और उत्साह है।

विदित हो कि कल 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ शासन के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के चित्रकोट प्रवास के दौरान क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री विनायक गोयल जी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बिन्ता घाटी क्षेत्र के लिए एम्बुलेंस की मांग रखी गई थी जिस पर माननीय स्वास्थ्य मंत्री जी ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 108 एम्बुलेंस उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी गई।

स्वीकृति के बाद 24 घंटे के भीतर लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आज माननीय विधायक श्री विनायक गोयल जी द्वारा उक्त हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को बिन्ता क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।

इस अवसर पर सब ने विश्वास जताया कि एम्बुलेंस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ एवं बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस दौरान त्वरित व्यवस्था और संवेदनशीलता के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय विधायक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी का हृदय से आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद कहा गया ।

इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप जी, मंडल अध्यक्ष श्री मंगतू कश्यप जी, महामंत्री श्री चंद्रशेखर ठाकुर जी, एसटी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी श्री भारत कश्यप जी, सरपंच श्री डोमूराम कश्यप जी, एसटी महामंत्री श्री निरंजन बघेल जी, धूरागांव सरपंच श्री गुड्डू कश्यप जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री बालसिंह ठाकुर जी सहित क्षेत्र के देवतुल्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button