खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा तत्काल पूरी हुई-संगीता दुबे


रायपुर।संगीता दुबे उपाध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर छत्तीसगढ ने खैरागढ़ के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की शानदार जीत पर कहा कि जनता ने प्रदेश सरकार के विकास कार्यों व सुशासन पर भरोसा जताया है। जनता ने कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर सरकार के कामकाज पर मुहर लगाया है। उपचुनाव का यह परिणाम आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के मुड को समझने के लिए पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के साथ है।
संगीता दुबे ने कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने भूपेश सरकार के नीति और कामकाज स्पष्ट इरादे को देखते हुए भूपेश सरकार पर भरोसा जताते हुए खैरागढ़ विधानसभा की सीट कांग्रेस की झोली में समर्पित किया जनता पूर्णतया जान गई है कि छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस पर भरोसा करना एकमात्र लक्ष्य है पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सिर्फ लाल आतंक का साया वह नक्सलाइट्स हमले के अलावा अराजकता का माहौल रहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार जमीनी स्तर पर काम करके गरीब मजदूर और किसान के साथ सदैव खड़ी है



