FEATURED

“सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत चित्रकोट रिसॉर्ट में भाजपा की कार्यशाला एवं मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न 

 

जगदलपुर, लोहंडीगुड़ा ।सेवा, संगठन, समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ती भारतीय जनता पार्टी लोहंडीगुड़ा मंडल द्वारा आज आज चित्रकूट रिसॉर्ट में महत्वपूर्ण बैठक पूरी गरिमा के साथ सम्पन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री मंगतू कश्यप जी एवं भाजपा जिला मंत्री एवं लोहंडीगुड़ा मंडल प्रभारी श्री नारायण ठाकुर जी के साथ इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के मुख्य वक्ता बस्तर महाराज श्री कमलचंद भांजा देव जी उपस्थित रहे।

 

सेवा संकल्पअभियान के संकल्प को लेकर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मुख्य वक्ता श्री भंजदेव द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में संबोधित किया गया।

 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 50 वर्षों एवं प्रधानमंत्री के रूप में सेवा के 25 वर्षों की उपलब्धियों और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से “सेवा संकल्प अभियान” मनाया जाएगा।

 

लोहंडीगुड़ा मंडल द्वारा भाजपा की बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप जी, तुलूराम कश्यप जी ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री नरसिंग ठाकुर जी, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री अजय बघेल जी, एसटी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी श्री भरत कश्यप जी, एसटी मोर्चा जिला मंत्री श्री कमलू करटामी जी सहित सभी मोर्चों के अध्यक्षगण, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के साथी, सक्रिय कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह-संयोजक, बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button