देश के नक्शे पर दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर की मजबूत होती छवि सभी का ध्यान खींच रहा


बस्तर सांसद के जन्मदिन पर शोसल मीडिया पर छाये रहे ,बधाई देने वालों का लगा रहा तांता ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमित शाह,कांग्रेस कमेटी के सचिव सप्तगिरी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दी सांसद को बधाई
जगदलपुर।बस्तर सांसद के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री अमित शाह जगदलपुर। बस्तर के विकास हित को लेकर राष्ट्रीय पटल पर आवाज बुलंद करने वाले लोकप्रिय बस्तर सांसद प्रखर वक्ता दीपक बैज के जन्मदिन पर पार्टी में सहित उनके समर्थकों व चाहने वालो में भी जबरदस्त उत्साह दिखा।प्रदेश की राजनीति सहित उनके नेतृत्व में बस्तर की बेहतर होती छबि को इसी से महसूस किया जा सकता है कि उनकी अपनी पार्टी के बड़े नेताओं सहित कार्यकर्ताओं के बधाई व शुभकामनाएं जहां अभी तक मिल रहा वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का भी पत्र के माध्यम से उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्राप्त हुई उनके साथ ही वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने उन्हें फोन से जहां अपनी शुभकामनाएं दी वहीँ कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी श्री सप्तगिरि शंकर उल्का , मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने फोन से बस्तर सांसद को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।गत दिवस जन्मदिन पर सुबह से उन्हें बधाई देने का वालो का जहां तांता लगा रहा वहीं
शाम को जब सांसद अपने धर्मपुरा आवास पहुंचे तो पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ उनके समर्थकों ने अनुशासन पूर्वक उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया ।विदित हो कि सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के रूप में उन्हें बधाई देने का जोश राजनीतिक पार्टियों के अलावा जनता में भी देखने को मिला इस सबके बीच बस्तर के मुद्दों को लेकर मुखर रहने वाले एवं जन समस्याओं को लेकर सतत सक्रिय बस्तर सांसद दीपक बैच के मजबूत होते कद को लेकर जहां चर्चा हो रही है वही इस विश्वास को भी बल मिलने लगा है कि बस्तर निरंतर देश के नक्शे पर पहले से और अधिक सशक्त छवि लेकर आगे बढ़ती जाएगी।



