भाजपा नगर मंडल जगदलपुर की बैठक संप्पन


जगदलपुर–भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जगदलपुर की बैठक गुरुवार को भाजपा
कार्यालय में संप्पन हुई, जिसमें मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक की गई,सुरेश गुप्ता ने कहा यह मंडल कार्यसमिति की बैठक परिचयात्मक होगी,जिसमे नए कार्यकर्त्ताओ का विधिवत प्रवेश कराया जाएगा।इस कार्यसमिति में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री किरण देव,प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप,शरद अवस्थी,पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना,डॉ सुभाउ कश्यप,कमल चंद भजदेव,बैदूराम कश्यप,लच्छु राम कश्यप,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीनिवास राव मद्दी,विद्याशरण तिवारी,जिलाध्यक्ष भाजपा रूप सिंह मंडावी,उपाधयक्ष योगेंद्र पांडेय,श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा,महामंत्री एवं प्रभारी रामाश्रय सिंह,सुधीर पांडेय,संजय पांडे सहित प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।जो प्रमुख विषयो पर कार्यकर्त्ताओ को अपने विचार रखेंगे।कार्यसमिति की बैठक 24 जुलाई 2021 को सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक चलेगी।इस बैठक में 150 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।जिसमे नगर भाजपा के कार्यसमिति,समस्त सातों मोर्चा के पदाधिकारी एवम शक्ति केंद्रों के सयोजक सहसंयोजक उपस्थित रहेंगे।इस बैठक में मुख्य रूप से मनोहर दत्त तिवारी,आशुतोष पॉल,आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा,शशिनाथ पाठक,अभय दीक्षित,मनोज जंगम,रोशन झा,शैलेन्द्र श्रीवास्तव,संतोष बाजपाई,संतीश बाजपाई,कृष्णा,प्रेम सेठिया,गजेंद्र,रीता राय, सूरज मिश्रा सहित नगर मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।



