FEATURED

ग्राम गढ़िया के डेंगाआमा पारा में बेटियों ने भक्ति की अनोखी मिशाल पेश की हैं

बेटियों ने विघ्नहर्ता की स्थापना की है ,हो रही है सराहना

जगदलपुर लौहंडीगुड़ा, नवीन श्रीवास्तव।लौहंडीगुड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया के डेंगाआमा पारा में बेटियों ने भक्ति की अनोखी मिशाल पेश करते हुए आगे बढ़कर मिलकर ग्राम गढ़िया में गणेश चतुर्दशी पर विघ्नहर्ता गणपति की स्थापना की है । गांव की बेटियों कि इस के पहल को ग्रामवासियों द्वारा सराही जा रही है। आज गढ़िया सरपंच श्री भरत कश्यप भी वहां दर्शन को पहुंचे और उन्होंने आशीर्वाद लेते हुए गांव की बेटियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि गांव की बेटी प्रतिभाओं के साथ सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा ले रही है।
श्री भरत ने कहा कि विघ्नहर्ता गणपति सब का कल्याण करें भक्ति से हमारी आंतरिक शक्ति हमें शांति प्राप्त होती है गांव की बेटियों पर हम सबको गर्व है।

Related Articles

Back to top button