FEATURED

विश्व नक्शे पर गौरव के साथ देश को खड़े करने वाले माननीय श्री मोदी नई पीढ़ी के लिए प्रकाश स्तंभ हैं-भरत कश्यप

 

 

उनके 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन अद्भुत देशभक्ति और देश के उत्थान के लिए समर्पित रहा-भरत

जगदलपुर,लोहंडीगुड़ा:-देश की तेजस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की राष्ट्रीय सेवा एवं सेवा संकल्पों को नया भारत गढ़ने वाला बताते हुए भाजपा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भरत कश्यप ने कहा है कि-वर्तमान में उनके नेतृत्व में हमारा राष्ट्र अपने पूरे गौरव एवं गरिमा के साथ विश्व नक्शे पर सीना तानकर खड़ा है.श्री मोदी आने वाले दशकों-दशकों तक राष्ट्र के लिए कुछ कर गुजरने वालों को रास्ता दिखाते रहेंगे। विराट व्यक्तित्व के धनी माननीय श्री मोदी जी के देश में सेवा एवं समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष संपन्न होने को लेकर भरत कश्यप ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि- अद्भुत देशभक्ति के साथ अपनी हर भूमिका और कार्य को लेकर माननीय श्री मोदी जी हमेशा ही व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा एवं उन्नति से बहुत ऊपर उठकर हर एक कसौटी पर खरे साबित हुए हैं वे न केवल देश में विभिन्न जिम्मेदारियां को लेकर बल्कि कठिन समय में चाहे वह कोरोना काल का कठिन और गंभीर समय हो या विदेश नीति को पारदर्शी एवं आर्थिक एवं अन्य विषम परिस्थितियों में दूरवर्ती फैसले लेने का साहसिक समय हो श्री मोदी ने अपने फ़ैसलों से हमेशा देश के संप्रभुता और गौरव को बढ़ाया है।जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2026 से सेवा_संकल्प_अभियान का शुभारंभ किया जाएगा
भरत कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हर्ष का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने एवं उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर 2026 से सेवा_संकल्प_अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। श्री कश्यप ने कहा कि इस अवसर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत शाम 7:00 बजे घर-घर दीप जलाकर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जाएंगी एवं प्रशासनिक स्तर पर ग्राम पंचायत शासकीय कार्यालय एवं निर्माण स्थलों पर भी इसी कामना के साथ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
भरत ने आगे कहा कि न केवल अपने राजनीति देश-विदेश में कार्यशैली मात्र को लेकर बल्कि अपने अनुशासित जीवन एवं व्यक्तित्व को लेकर भी भी वे एक आदर्श व्यक्तित्व के रूप में अनुकरणीय है राजनीति के साथ सामाजिक सांस्कृतिक , आर्थिक ,ज्ञान, विज्ञान हर क्षेत्र में कुछ नया कर गुजरने के लिए वह नई पीढ़ियों के लिए एक प्रकाश स्तंभ हैं। कठिन परिस्थिति में सैद्धांतिक और विवेक पूर्ण फैसले के साथ जनहित और राष्ट्र के गौरव को सर्वोपरि रखने वाले माननीय श्री मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपने व्यक्तिव एवं कृतित्व से देश को विश्व नक्शे पर मजबूती एवं नवीन संभावनाओं के साथ खड़े कर विश्व गुरु के रूप में आगे बढ़ने के रास्ते को खोल दिया है यही कारण है कि आज पूरी दुनिया उम्मीद और जिज्ञासा के साथ हमारे देश की ओर देख रहा है।

Related Articles

Back to top button