FEATURED
ग्राम पंचायत गढ़िया के मंदिर प्रांगण में मोदी जी के जन्मदिन पर आशीर्वाद के दिये से हुई रोशनी

ग्राम पंचायत सरपंच भरत कश्यप ने कहा-तेजस्वी श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा देश विश्व के सामने सीना तानकर खड़ा है
जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ ग्राम पंचायत गढ़िया के मंदिर प्रांगण में जलाकर ग्राम पंचायत सरपंच भरत कश्यप के साथ ग्रामवासियों ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना की है। भरत ने इस मौके पर कहा कि देश के लाडले श्री मोदी के नेतृत्व में देश आज दुनिया के नक्शे पर सीना तान कर खड़ा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की श्री मोदी जी के समर्पित यात्रा को नमन करते हुए, आइए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के सेवा और जनकल्याण के इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाएं!सेवा_संकल्प_अभियान



