अमृत योजना का चेंबर बना जानलेवा


= गीदम रोड गुंडाधुर पार्क के सामने वॉल चेंबर दुर्घटना को कर रहा आमंत्रित
=गलत जगह पाइप लाइन बिछाया, दुर्घटना में संबंधित अधिकारी से दिलवाया जाए मुआवजा
=पाइप लाइन किनारे करने के लिए लाखों रुपए खर्च किया गया फिर भी पाइपलाइन सड़क में
निर्माणाधीन प्रगति पथ गीदम रोड में शहीद गुंडाधुर पार्क के सामने अमृत योजना की पाइप लाइन बिछाई गई है, और गुंडाधुर पार्क के सामने पाइप लाइन में एक वालो चेंम्बर लगाया गया है !यह वॉल चेंबर सड़क में आ रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, कल शाम को एक कार इस चेंबर से दुर्घटनाग्रस्त हो गया ! आए दिन मोटरसाइकिल, पशु और बड़ी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रही हैं
कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर सुरेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहां की जिस समय प्रगति पथ का कार्य चल रहा था पाइप लाइन सड़क से खोदकर पुनः लाखों रुपए ठेकेदारों को देकर किनारे की जा रही थी तब कोई भी कांग्रेसी जनप्रतिनिधि इस रोड के निर्माण में झांकने तक नहीं आए और हमारे द्वारा हमेशा कार्य में हो रही अनियमितता, बिना कार्य योजना के कराए जा रहे कार्य पर, शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया !मौके पर निगम आयुक्त और पीडब्ल्यूडी के साथ-साथ जिलाधीश महोदय को भी इस विषय से अवगत कराया गया, यह जो पाइप लाइन बिछाई जा रही थी, इसे और किनारे किया जाना चाहिए था, जिससे भविष्य में दुर्घटना से बचा जा सके, मगर इस दौरान किसी ने इन बातों को ध्यान नहीं दिया ! हमने इस विषय को लेकर प्रशाशन को कई बार अवगत कराया!
जनता के पैसे का दुरुपयोग और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने भ्रष्टाचार के लिए कार्य को रात दिन कर बिना कार्य योजना के कार्य कराया गया ! जिसका खामियाजाना लोगों को भुगतना पड़ रहा है ! आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इस चेंबर को खुला छोड़ दिया गया है ! यह पाइपलाइन और चेंबर किनारे किया जा सकता था, यहां पर्याप्त जगह थी, मगर बिना कार्य योजना के कराए गए कार्य की वजह से जनता के पैसे का दुरुपयोग हुआ, और यह पाइप लाइन सड़क में आई !
हम मांग करते हैं कांग्रेस के स्थानीय जनप्रतिनिधियों से और प्रशासन से कि इस बेतरतीब निर्माण, बिना कार्य योजना के कराए गए कार्य की वजह से होने वाली दुर्घटना में जानमाल का नुकसान यदि होता है तो जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, और इसकी भरपाई उन्हीं से की जाए!
सुरेश गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि, यह तो गीदम रोड का अभी एक विषय हमने देखा है, आने वाले समय में ऐसे अनेकों विषय सामने आएंगे जो इस रोड के निर्माण की कमियां को उजागर करेगा ! चाहे वह सकरीकरण का मामला हो, चाहे वह औचित्यहीन नाली का मामला हो, नीचे पाइपलाइन ऊपर नाली बनाई गई है इसका भी दुष्परिणाम हमें आने वाले समय में देखने को मिलेगा! ऐसे अनुपयोग कार्य किये गए भ्र्ष्टाचार को उजागर करेगा

Related Articles

Back to top button