संगवारी द मिलेनियम रीयूनियन: एक अविस्मरणीय अनुभव

मेघा तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर(छत्तीसगढ़) – दो हज़ार बैच के एमबीबीएस के सभी छात्र-छात्राएँ पच्चीस साल बाद अट्ठाईस-उनतीस मार्च दो हज़ार छब्बीस को रीयूनियन मीट के लिए एकत्रित हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन मेफेयर में किया गया था, जहाँ सभी बैचमेट अपने परिवार और बच्चों के साथ शामिल हुए।
*प्रथम दिन: अट्ठाईस मार्च*
शाम को पूल पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने खूब मस्ती की, डांस किया और एक-दूसरे से मिले। पूल के किनारे बैठकर पुरानी यादों को साझा किया गया और नए दोस्तों से मुलाकात हुई। इसके बाद बैचमेट द्वारा दिवंगत मित्रों को याद कर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर दो मिनट ka मौन रखा गया । इसके पश्चात बैचमेट द्वारा गाना और डांस का कार्यक्रम रखा गया, जिसने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। डॉ अश्वनी देवांगन ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की और सभी को संबोधित किया।
*द्वितीय दिन: उन्तीस मार्च*
सभी बैचमेट अपने परिवारों के साथ पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय गए, जहाँ उन्होंने पूरे कॉलेज, हॉस्पिटल और हॉस्टल का भ्रमण किया। इस अवसर पर उनके पढ़ाए हुए सभी प्रोफेसरों का साल श्रीफल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। प्रोफेसरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और छात्रों को प्रेरित किया। इसके बाद वहाँ लंच का आयोजन किया गया और कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मेफेयर वापस पहुंचने के बाद मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी की फोटोग्राफी की गई और खूब सारे गेम्स खेले गए। इसके बाद रात को लाइव सिंगिंग बैंड का आयोजन किया गया, जिसने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। भव्य गाला नाइट डिनर के साथ इस कार्यक्रम को समाप्त किया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियों का इज़हार किया।
इस रीयूनियन मीट की अध्यक्षता डॉ अश्वनी देवांगन ने की। यह एक अविस्मरणीय अनुभव था, जिसे सभी बैचमेट हमेशा याद रखेंगे।



