भाजपा के गाँव चलो,गली चलो” अभियान के तहत ग्राम गढ़िया में सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीण से सीधा संवाद

 

 

गढ़िया शक्ति केंद्र में पहुंच कर जन भावनाओं को जाना, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक*

 

*जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-भारतीय जनता पार्टी लोहण्डीगुड़ा मंडल में गाँव चलो,गली चलो” अभियान के तहत गढ़िया शक्ति केंद्र में पहुंच कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक लच्छूराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप और गढ़िया शक्ति प्रभारी भरत कश्यप के द्वारा आमजन से मुलाकात किया गया एवं उनके बीच सार्थक संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान श्री कश्यप ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी दैनिक समस्याओं,आवश्यकताओं और सुझावों को गंभीरता से सुना एवं साथ ही उनके द्वारा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र हितग्राहियों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह अभियान केवल योजनाओं के प्रचार तक सीमित नहीं है, बल्कि शासन और जनता के बीच सीधे जुड़ाव का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। गाँव-गाँव जाकर जनभावनाओं को समझने और विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप,जनपद पंचायत अध्यक्ष पदमा कश्यप,शक्ति प्रभारी भरत कश्यप, पूर्व जनपद सदस्य बोंजाराम मौर्य,महामंत्री सावेद्र सेठिया,निरंजन बघेल,ठिबू कश्यप,अजय बघेल,चेतन ग्वाल,अर्जून यादव,डमरू मण्डावी,लखन कश्यप,धनेश सेठ्ठी, सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button