छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ समागम बैठक, समूचे बस्तर से जुटे सदस्य एवं पदाधिकारी


आगामी आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महाबैठक, संघ विस्तार को सफल बनाने बनी रणनीति
जगदलपुर, नवीन श्रीवास्तव।
आज दिनांक 12 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय बस्तर में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की संभाग स्तरीय समागम बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में संभाग के सभी जिलों से पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा के साथ की गई।
बैठक में आगामी समय में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय महाबैठक को सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। साथ ही संघ की सदस्यता बढ़ाने, संगठन को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर सुदृढ़ करने तथा सदस्यता फॉर्म भरने की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।
सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 15 दिनों के भीतर प्रत्येक जिले में बैठक आयोजित कर स्थानीय समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र राय सर, कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष आर.के. जाटेव सर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में निलय राय सर (प्रांतीय सचिव) उपस्थित रहे। इसके अलावा होमेश पांडेय (संभागीय अध्यक्ष), सुशील कुमार गुप्ता (जेडीएस प्रदेश अध्यक्ष), रीमा दानी, हनुमंत् राव, विपुल जग्गी, दिव्या पांडेय, सकील खान, अनिल वैध, चंद्रहास नाग, अरविंद कुमार, जुमार, बिरेंद्र ठाकुर, ज्योत्सना, स्मृति, जिया भूषणम, डी.के. साहू, सपन वट्टी, शिवकिशोर त्रिपाठी, किशोर मरकाम सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष होमेश पांडेय द्वारा की गई। उनके कुशल नेतृत्व में यह संभाग स्तरीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।



