कोंडागांव में जन समस्याओं की आवाज जनता कांग्रेस ने की बुलंद , दिया ज्ञापन
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संभागीय अध्यक्ष जिले के महामंत्री उदय भंडारी ने कोंडागांव जिले के मुद्दों पर लगाई दहाड़

भारी संख्या में जुटे पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी, पदाधिकारी ने रखी जिले की मुद्दों पर अपनी बात
जगदलपुर ।बस्तर में जन जागरूकता के साथ बुनियादी समस्याओं के लिए लगातार कार्य कर रही जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ने आज 15 दिसंबर कोंडागांव में 10 सूत्री मांगों को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनी श्री माननीय श्री अमित जोगी की प्रेरणादाई उपस्थित एवं पार्टी के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद के दिशादर्शन एवं उपस्थिति में धरना दिया, इस अवसर पर कोंडागांव जिला सहित समूची बस्तर से समूचे बस्तर से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थे । जोश एवं उत्साह के साथ पार्टी ने धरना स्थल पर अपनी बातों को रखा माननीय अमित जोगी के साथ संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत एवं कोंडागांव जिले के महामंत्री उदय भंडारी जी ने जारी संयुक्त बयान जिले की समस्याओं को सामने रखा। इसके बाद पार्टी ने अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्रीअमित जोगी ने इस अवसर पर अपनी शैली में न केवल कोंडागांव गांव बल्कि बस्तर के मुद्दों पर शासन प्रशासन को आड़े हाथों लिया । संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थपरता के चलते असीम संभावनाओं का बस्तर खड़ा नहीं हो पा रहा है परंतु जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और नेता बातें मीठी मीठी कर रहे ।उन्होंने विस्तार से कोंडागांव के समस्याओं एवं अपनी मांगों को सामने रखते हुए कहा कि तत्काल संवेदन शीलता के साथ सरकार कोंडागांव सहित बस्तर के मुद्दों का निदान करें। वही पार्टी के कोंडागांव जिले के महामंत्री उदय भंडारी ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा,मेडिकल कॉलेज की मांग, धान खरीदी में हो रही किसानों की तकलीफों के साथ अन्य मुद्दों को सामने रखा ।
कोंडागांव जिले में आज जिन 10 सूत्री अपनी मांगों को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ने धरना दिया वह निम्न अनुसार है-
प्रमुख मांग पत्र –
(1) मक्का प्रोसेसिंग प्लांट को प्रारंभ करने एवं सरकारी समर्थन मूल्य में सभी क्षेत्र के किसानों का मक्का खरीदने की मांग
(2) कोंडागांव जिला में जिला स्वास्थ्य केंद्र में सभी जरूरी सुविधाएं, उपकरण एवं डॉक्टर की भर्ती के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग
(3) जिले के सभी धान खरीदी केंद्र में धान बेचने में अनिवार्य पंजीयन पर इंटरनेट के अभाव पर ऐप में आ रही तकनीकी खराबी के चलते, किसानों को पंजीयन में आ रही तकलीफ का समाधान की मांग!
(4) कोंडागांव जिले के केशकाल घाट एवं केशकाल नगर पंचायत के अधीन आने वाली सड़क का नवनिर्माण की मांग!
(5) नारायणपुर से कोंडागांव तक निर्माण धीन सड़क के गुणवत्ता की जांच एवं भानु- प्रतापपुर नारायणपुर ओरछा नारायणपुर कोंडागांव मार्ग पर लोहा परिवहन गाड़ियों को सड़क निर्माण तक प्रतिबंधित किए जाने की मांग!
(6) कोंडागांव जिले के सभी वन ग्रामों में विवादित वन अधिकार पट्टा की समस्याओं के समाधान करते हुए सभी पत्र पट्टा धारकों को पट्टा प्रदाय किए जाने की मांग!
(7) कोंडागांव जिले में चल रहे, अवैध रेत – उत्खनन एवं खनिज परिवहन पर कार्यवाही की मांग!
(8) कोडागांव जिले के विभिन्न ब्लाकों में पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, एवं पट्टा प्रदान किये जाने की मांग!
(9) कोंडागांव जिले में तकनीकी ज्ञान हेतु पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की मांग!
(10) कोंडागांव जिले की बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार स्वरोजगार स्थाई रूप से दिलाने हेतु उद्योग की स्थापना एवं शासकीय -निजी कंपनियों के भर्तियों में 100% स्थानीय आरक्षण की मांग! इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं इधर बैठ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जें के पदाधिकारी के रूप में कोंडागांव जिला महामंत्री उदय भंडारी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष चाम सिंह कश्यप, बस्तर संभागीय महामंत्री विनोद सोरी, जगदलपुर महामंत्री संतोष सिंह, जगदलपुर महामंत्री सुरेश नाग, जगदलपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया यादव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती हुसैन, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, लौंडीगुड़ा ब्लॉक अध्यक्ष गौतम दास, कोंडागांव ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनीराम यादव, निर्मल पोयम, सुकालू राम बघेल, उमेश बघेल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे!



