FEATURED

15 एवं 16 दिसंबर को बस्तर दौरे पर रहेंगे अमित जोगी

 

कोंडागांव के जिला स्तरीय धरने एवं दंतेवाड़ा बचेली में एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ धरने में होंगे शामिल

 

जगदलपुर ।जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत चांद ने बयान जारी कर बताया है कि 15 दिसंबर सोमवार एवं 16 दिसंबर मंगलवार को जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी जी जगदलपुर प्रवास में रहेंगे। उन्होंने आगे जानकारी दी की इस बीच श्री जोगी 15 दिसंबर को कोंडागांव

जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर आयोजित एक धरना प्रदर्शन मैं शामिल होंगे जहां से 6:00 बजे शाम में जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं 7:39 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे रात्रि विश्राम वे जगदलपुर में ही करेंगे 16 दिसंबर को अपने निर्धारित एवं पार्टी स्तर पर घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्री जोगी दंतेवाड़ा जिला इकाई के कार्यक्रम बचेली में एनएमडीसी के खिलाफ विरुद्ध प्रदर्शन में शामिल होंगे। अपने प्रवास के दौरान भी कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से मुलाकात भी करेंगे।

 

नवनीत ने कहा कोंडागांव जिला में जिला स्तरीय समस्याओं को लेकर एवं 16 को दंतेवाड़ा जिले जिला इकाई के द्वारा बचेली में एनएमडीसी की प्रबंधन के वादा खिलाफी के विरुद्ध आयोजित प्रदर्शन धरना में शामिल होंगे एवं घोषित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्टर से मुलाकात करेंगे।

 

पार्टी के संभागीय अध्यक्ष श्री नवनीत ने कहा कि 15 की शाम अमित जोगी शाम जगदलपुर पहुंचेंगे जहां बस्तर जिला के पदाधिकारी द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा एवं एक सामूहिक चर्चा होगी।

Related Articles

Back to top button