धान खरीदी प्रक्रिया में समस्याओं से जूझ रहे हैं किसान-पी .प्रसाद राजू

जनता कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने धान खरीदी प्रक्रिया को लेकर किसानों की समस्याओं को रखा सामने
सुकमा।जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के सुकमा जिला अध्यक्ष श्री पी. प्रसाद राजू ने कहा है की धान खरीदी को लेकर किसानों को अनेक तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी ऑफिसों का चक्कर मारना पड़ रहा है जरूरत है कि संवेदना पूर्वक किसानों के समस्याओं को समझा जाए और संबंधित प्रशासन तत्काल इस दिशा में उचित कार्यवाही करें।
सुकमा नेता श्री पी प्रसाद राजू ने जारी विज्ञप्ति के माध्यम से आगे कहा है कि वर्तमान में सरकार के द्वारा धान खरीदी चल रही है उसमें कई तरह का परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ,यूएफआर नाम से सरकारी दफ्तर का चक्कर काटना पड़ रहा है और किसी का गिरदावरी नहीं चढ़ा है इस समस्या को लेकर कही किसान पीड़ित है, और शारीरिक मानसिक रूप से उन्हें तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने कहा की किसानों का धान जो पिछली बार जितनी मात्रा में खरीदी कर रही थी उतना मात्रा में खरीदी नहीं कर रही है ,धान खरीदी करने का जो एक दिन में जो होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा । ऑनलाइन टोकन की समस्या बहुत लंबा समय पे डेट दे रहे है पार्टी की प्रशासन शासन से निवेदन है कि शीघ्र ही इस विषय में किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उसका हल किया जाए प्रक्रिया को सरल किया जाए। जनता कांग्रेस नेता ने कहा कि समय रहते निदान नहीं होने पर पार्टी को किसान हित में सड़क पर करना होगा।



