हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया, जुरेल – सैमसन की मेहनत बेकार गई

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रन से हरा दिया. दोनों टीमों के बीच यह मैच रविवार (23 मार्च) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. सनराइजर्स ने 20 ओवर में 286/6 का स्कोर खड़ा किया. राजस्थान की टीम जवाब में 242/6 का स्कोर ही बना पाई. राजस्थान के कार्यवाहक कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. सनराइजर्स की टीम पिछले सीजन में उपविजेता रही थी. उसे फाइनल मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. सनराइजर्स 2016 में चैंपियन बन चुका है. दूसरी ओर, राजस्थान ने 2008 में पहला खिताब जीता था.
सनराइजर्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 286 रन बनाए. उसके लिए ईशान किशन ने शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक ठोका. किशन ने 47 गेंद पर नाबाद 106 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 6 छक्के लगाए. इस दौरान किशन का स्ट्राइक रेट 225.53 का रहा. ट्रेविस हेड ने 31 गेंद पर 67 रन बनाए. उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. हेनरिच क्लासेन ने 14 गेंद पर 34, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंद पर 30 और अभिषेक शर्मा ने 11 गेंद पर 24 रन बनाए.
राजस्थान के गेंदबाजों के लिए यह मैच भूलने वाला रहा. जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 76 रन लुटाए. महेश तीक्ष्णा ने 4 ओवर में 52 रन दिए और उन्हें दो सफलता मिली. फजहलहक फारूकी ने 3 ओर में 49 रन दिए. संदीप शर्मा ने 4 ओवर में 51 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया. तुषार देशपांडे ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके.
राजस्थान रॉयल्स को हर्षल पटेल ने बड़ा झटका दिया. उन्होंने संजू सैमसन को आउट किया. सैमसन ने 37 गेंद पर 66 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए. 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हर्षल ने सैमसन को हेनरिच क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया. 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर एडम जम्पा ने ध्रुव जुरेल को आउट कर दिया. जुरेल 35 गेंद पर 70 रन बनाकर ईशान किशन को कैच दे बैठे. उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले. राजस्थान ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं. शिमरॉन हेटमायर 7 गेंद पर 9 और शुभम दुबे 3 गेंद पर 3 रन बनाकर नाबाद हैं.
शुरुआती तीन विकेटों के गिरने के बाद संजू सैमसन ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर सनराइजर्स के गेंदबाजों के खिलाफ काउंटर अटैक किया है. दोनों ने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है. राजस्थान ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं. ध्रुव जुरेल 31 गेंद पर 68 और सैमसन 33 गेंद पर 59 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 101 रन की साझेदारी कर ली



