छत्तीसगढ़

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक विनोद के नाम की चर्चा

 

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर छग में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की कवायद

 

महासमुंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष के लिए महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नाम की चर्चा है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस में दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही है। जिसमें पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए पूर्व विधायक श्री चंद्राकर हाईकमान की पसंद बताए जा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद अब संगठन में बदलाव की चर्चा हो रही है। जिसमें अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के साथ ही दो कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की चर्चा है। जिसमें जिसमें सामान्य वर्ग से जहां रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय और पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए महासमुंद से पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के नाम की चर्चा है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर का न केवल कुर्मी समाज में बेहतर तालमेल है बल्कि लंबे समय से कांग्रेस से जुड़कर सेवा का कार्य कर रहे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में श्री चंद्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर को मौका दिया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टिकट कटने से कांग्रेस के कई विधायकों ने बगावती तेवर दिखाए लेकिन पूर्व विधायक श्री चंद्राकर ने पार्टी के प्रति वफादारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लिहाजा अब संगठन में उन्हें बड़ा दायित्व दिया जा सकता है।

 

Related Articles

Back to top button