छत्तीसगढ़

ग्राम गढ़िया में प्रधानमंत्री आवास प्लस एवं बीवी जी राम जी योजना को लेकर ग्रामसभा में अवलोकन

 

सरपंच भरत कश्यप ने सभा में सरकार के लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी कहा-सभी जरूरतमंदों को आवास मिलेगा

 

जगदलपुर/लोहण्डीगुड़ा:-बस्तर जिला के विकास खंड लोहण्डीगुड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़िया में आज 24 जून को निर्धारित विषेश ग्राम सभा आयोजन के तहत ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम सरपंच भरत कश्यप ने प्रधानमंत्री आवास प्लस एवं बीवी जी राम जी योजनाओं के अवलोकन के साथ इस अवसर पर गांव में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण, लाभकारी शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा जनता गरीब और जरूरतमंदों के लिए हमारी सरकार समर्पित और संकल्पित है। भरत ने कहा कि ग्राम के सभी जरूरमंद हितग्राहियों को पक्का आवास मिलेगा। आयोजित ग्रामसभा में छात्रों छात्राओं की आय,जाति,निवास प्रमाण पत्र भी बनवाया गया। गांव में चल रही विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई एवं जरुरत मंदो कोआवास दिए जाने विषय में चर्चा। ग्रामवासियों की मांगों पर भी अनुमोदन किया गया है‌। इस ग्राम सभा में सरपंच भरत कश्यप, सचिव कमुधर ठाकुर,पंच पीलूराम बघेल, निरंजन बघेल,तुलसी मण्डावी, रामसिंह कश्यप,दरबाली,सोभा राम,गुडंरू, लखेश्वर नाग,सामनाथ,कपीलदेव,पायको मण्डावी,के साथ बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।*

Related Articles

Back to top button