सामाजिक पदाधिकारियों ने मुलाकात कर विधायक का किया अभिनंदन

खल्लारी विधायक ने सहयोग के लिए समाज के लोगों का जताया आभार

बागबाहरा। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के पुनः विधायक निर्वाचित होने के बाद सामाजिक पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक श्री यादव ने चुनाव में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोग के लिए आभार जताते हुए समाज को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
पटेल समाज व साहू समाज के पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल ने बागबाहरा स्थित विधायक निवास पहुंचकर विधायक श्री यादव से मुलाकात की। इस दौरान दोबारा विधायक निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए विधायक श्री यादव का अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने मुलाकात के दौरान कहा कि पिछले पांच साल के कार्यकाल में विधायक श्री यादव ने समाज के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किया और आगे भी सहयोग की अपेक्षा की। जिस पर विधायक श्री यादव ने चुनाव में सहयोग के लिए सामाजिक पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि समाज को आगे लाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान साहू समाज से ताराचंद साहू, मूलचंद साहू, कांतिलाल साहू, आनंद साहू, छेदूराम साहू, बृजराम साहू, चंद्रहास साहू, नारायण साहू, रामखिलावन साहू, कामता साहू, खेदूराम साहू, पुन्नीबाई सहाू, फिरतूराम साहू तथा पटेल समाज से धरम सिंह पटेल, कोमल पटेल, भोजराम पटेल, थानसिंग पटेल, डोमन पटेल, दुलेश्वर पटेल आदि मौजूद रहे।



